भिलाई : न्यूज़ 36 : होम्योपैथी चिकित्सक डा. राजर्षि मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट ‘योगदान के लिए उन्हें आगामी 10 अप्रैल को लंदन स्थित ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 13 अप्रैल को प्रतिष्ठित आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से भी उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। डा. मिश्रा इससे पहले भी दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने अपने लंबे अनुभव और समर्पण के बल पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर के अनेक मरीजों के जटिल और असाध्य रोगों का सफल उपचार किया है। यही कारण है कि उन्हें देश-विदेश में व्यापक पहचान और सम्मान मिल रहा है। डा. राजर्षि मिश्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से भिलाई नगर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।
