Monday, April 6, 2026

बी.एस पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 रेड क्रॉस का आयोजन

बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारी अमूल्य धरोहर : बर्मन

भिलाई : न्यूज़ 36 : बी.एस पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से बुजुर्गों की सेवा की पहल पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में की गई। जिसमें उक्त वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फल और दूसरे जरूरी सामान दिए गए। इस अवसर पर प्राचार्य रूबी रॉय बर्मन ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा एक सुअवसर है और उनका आशीर्वाद हमारी अमूल्य धरोहर है। हमें जितना हो सके उसे उतना ही पाने का प्रयास करना चाहिए।  इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम बुजुर्गों के सम्मान में प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता लक्ष्मीनारायण दुबे ने भजन “ऐसा प्यार बहा दे मैया” सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। अल्वा वैद्य ने गीत “तू प्यार का सागर है” प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक डॉ शीतल चंद्र शर्मा ने वृद्धों के बारे में शास्त्र परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति बड़ों का अभिवादन करता है उसके आयु, दिया यश और बल में वृद्धि होती हो अतः हमें प्रत्येक अवसर पर बुर्जुगों की सेवा करनी चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ व्याख्याता एवं उप प्रबंधक लक्ष्मी नारायण दुबे ने किया। संचालन डॉ. शीतल चंद शर्मा ने किया। विद्यालय परिवार से आरके वर्मा, यशवंत कुमार चावड़ा, जयदेव दीक्षित, बी. पद्मा और श्रीदेवी दुर्गे उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news