अड्डेबाजी, नशाखोरी एवं असामाजिक तत्वों पर सख्ती
भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में अड्डेबाजी, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दुर्ग पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग अभियान चलाया। 4 अप्रैल की रात को विभित्र थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए 46 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान उन इलाकों को विशेष रूप से टारगेट किया गया, जहां युवकों द्वारा समूह बनाकर अड्डेबाजी, नशा सेवन, धारदार हथियार लेकर घूमना और आम लोगों में भय का माहौल बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और उन्हें कड़ी समझाइश दी।
इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रवार कार्रवाई (आबकारी 36 (च))
धमधा – 10
पुलगांव – 08
पद्मनाभपुर – 07
जामुल – 05
दुर्ग-04
नेवई 03
अंडा – 03
भिलाई नगर – 02
पुरानी भिलाई -02
खुर्सीपार – 02
इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियो, पेट्रोलिंग टीमों और विशेष टीमों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
