Thursday, April 9, 2026

सिगरेट मांगने को लेकर विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेहरु नगर क्षेत्र में सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। मामले में  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि घटना रात्रि करीब 12:30 बजे की है, जब प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ नेहरू नगर स्थित किराए के मकान में मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने सिगरेट मांगी, लेकिन मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी दोबारा लौटा और विवाद करते हुए धारदार हथियार से प्रार्थी के बाएं पसली में तथा उसके साथी के दाहिने हाथ में हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक रामटेके (19 वर्ष), निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news