तेलीगुडरा माटी के लाल को सर आंखों पे बिठाया,हुआ भव्य स्वागत
सत्कार !
रानीतराई।भारतीय सेना में सिग्नल मेन पंकज पटेल मातृभूमि की सेवा में 17वर्षों के कार्यकाल पूर्ण कर 1अप्रैल को गृह ग्राम तेलीगुंडरा आगमन हुआ।
31 मार्च 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए।अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने 17 वर्ष तक मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा की।सेवानिवृत्ति के बाद उनके गृह आगमन में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,राजप्रधान युगलकिशोर आडिल,पूर्व सरपंच मनीष पटेल,तरीघाट पूर्व सरपंच अशोक साहू,उपसरपंच चंद्रसेन,ग्रामवासियों एवं परिजनों द्वारा इंडियन आर्मी पटेल का सम्मान,भव्य स्वागत,अभिनंदन,भारत माता की सेवा,समर्पण को सलाम करते हुए पटेल की साहस,वीरता को याद किए
उन्होंने भारत के काश्मीर,राजस्थान,अरुणाचल प्रदेश,गोवा,पंजाब,लखनऊ सहित विभिन्न राज्यों में सेवाएं दी।
इस अवसर पर देवनारायण दाऊ,सियाराम पटेल,भोजेंद्र साहू,दादूराम साहू,राजाराम,लक्ष्मीनारायण पटेल,अंकित साहू,रघु पटेल,ईश्वर देवांगन, अंकलहू साहू आदि उपस्थित थे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
