Thursday, March 26, 2026

कारा कु जू बो काई कान फुल कॉन्टैक्ट कराते के ब्लैक बेल्ट्स छात्र छात्राओं को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र वितरण

भिलाई : न्यूज़ 36 : 21 मार्च को सेक्टर 7 BSP इस्पात क्लब भिलाई में संस्था कारा कु जू बो काई कान फुल कॉन्टैक्ट कराते के वर्ष 2025 के ब्लैक बेल्ट्स छात्र छात्राओं को बेल्ट एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरी राव के मार्गदर्शन में संस्था के सीनियर ब्लैक बेल्ट दीपक गुप्ता, जे पी राजू, रामकुमार पाण्डेय, गांधी सोनी, भरत साहू, श्रवण साहू एवं सुभाष सोनी द्वारा आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में सेक्टर 7 युवा संस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष एवं भिलाई जिला के भाजपा उपाध्यक्ष चिन्ना केशवलु उपस्थित थे। अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत संस्था के ब्लैक बेल्ट काजल बेहरा व जे. हर्षिता द्वारा किया गया एवं अतिथि का स्वागत संस्था के सभी छात्र छात्राओं द्वारा बुके देकर किया गया।
सभी सफल 13 छात्र छात्राओं को फुल कॉन्टैक्ट कराते का ब्लैक बेल्ट व प्रमाणपत्र एवं आई डी कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
जिन छात्र छात्राओं ने फुल कॉन्टैक्ट कराते के इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की उनमें अरमान देवांगन, मिशिता साहू, रोहन देवांगन, प्रार्थना चंदेल, वेदांत साहू, समीक्षा राव, विपिन दहाते, नील अडातिया, समर्थ साहू, हर्षिता दुबे, दृष्टि यादव, एशनी पाल एवं स्वाति साहू है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालकगण भी उपस्थित थे। संस्था की गतिविधियों की जानकारी सेंसाई गिरी राव ने दी एवं सफल छात्र छात्राओं के प्रशिक्षकों रामकुमार पांडे, भरत साहू व सीनियर ब्लैक बेल्ट दीपक गुप्ता, जे पी राजू तथा श्रवण साहू ने भी इस सफलता का श्रेय पलकों को दिया। अतिथि चिन्ना केशवलू ने फुल कॉन्टैक्ट की संस्था के अनुशासन की बार बार प्रशंसा करते हुए सेंसाई गिरी राव को एवं उनकी पूरी टीम को इस मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवाएं देने के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अतिथि और संस्था के डायरेक्टर द्वारा सभी सफल छात्र छात्राओं के पलकों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया एवं सभी सीनियर प्रशिक्षकों द्वारा अतिथि को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया एवं सीनियर ब्लैक बेल्ट रामकुमार पाण्डेय एवं भरत लाल साहू ने सभी सफल छात्र छात्राओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में संस्था के ब्लैक बेल्ट दीपेश आहूजा, सूरज सोनी, विवेक देवांगन, ओमप्रकाश सेन, अनुज दहाते एवं कलर बेल्ट स्वस्ति पाण्डेय अभिषेक साहू व तिलक चंद्राकर उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के ब्लैक बेल्ट भरत साहू ने दिया। कार्यंक्रम का माइक संचालन ब्लैक बेल्ट विधि मिश्रा ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news