Sunday, March 15, 2026

सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) के दो ड्रग पेडलर को छावनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) बेचने और नशा करने दो ड्रग पेडलर को छावनी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी है। करीब 5.600 ग्राम हिरोईन (चिट्टा), 2 नग मोबाईल, कुल जुमला कीमती 1 लाख 12 हजार रू० का बरामद किया गया है।

Oplus_16908288

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान में पुलिस को चिट्टा बेचने वाले दो आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को सूचना मिली कि थाना छावनी क्षेत्र के निवासी बैकुंठ धाम दशहरा मैदान में कैम्प 2 भिलाई उत्तम सिंह उर्फ बॉबी एवं मोहित सिंह द्वारा चिट्टा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में सूवना मिलने पर थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर के दोनों आरोपी को पकड़ा गया। दोनों आरोपी के पास से कुल 5.600 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया एवं 2 नग मोबाइल जप्त कर एनडीपीएस के 8,21 स्व 27 ए के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। चिट्टा प्राप्ती के स्त्रोंत तथा चिट्टा पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही। आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम : 1. उत्तम सिंग उर्फ बॉबी उम्र 28 साल सा. कैम्प 2 भिलाई 2. मोहित सिंह उम्र 29 साल सा. कैम्प 1 भिलाई खुर्सीपार

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news