Sunday, March 15, 2026

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया रेलवे कर्मी, मौके पर मौत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मुंबई हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दुर्ग रेलवे स्टेशन में रविवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 6 पर ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे।

बताया गया कि अजय कुमार प्रथम पाली में ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब 9 बजे किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एड) के पास एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी। इसी दौरान वे अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।

Oplus_16908288

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर दुर्ग ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को जानकारी दी। इसके बाद RPF स्टाफ, जीआरपी दुर्ग के कर्मचारी और स्थानीय रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ द्वारा करीब सुबह 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया। जीआरपी ने बताया कि परिजनों के आने के पश्चात पांच नमक कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news