दुर्ग : न्यूज़ 36 : आरोपियों ने घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की और प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 3,(5), 324(4), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अंशु गोंडाने बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है और वह अपने परिवार के साथ रहता है। 1 जनवरी की रात में खाना खाकर परिवार वाले सोए थे। इस दौरान उसके घर के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल गिरने की आवाज आई। जब उसने खिड़की से देखा तब बाहर तुषार यादव अपने साथी ऋषभ मानिकपुरी और अर्पित पांडेय के साथ आकर दो स्प्लेंडर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे थे।

इसके बाद आरोपियों ने घर पर पत्थर, ईट फेंका और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण प्रार्थी एवं उसका परिवार घर से नहीं निकला। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
