Sunday, March 15, 2026

महिला महाविद्यालय भिलाई में नववर्ष का हर्षोल्लास आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में नववर्ष का आयोजन सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया। महाविद्यालय परिसर में नववर्ष के स्वागत हेतु एक सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सरस्वती पूजन से की गई, जिसमें महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि, सृजनशीलता एवं प्रगति की कामना की।

Oplus_16908288

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने समस्त प्राध्यापिकाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि नया वर्ष नए अवसरों, नई संभावनाओं और नए संकल्पों का प्रतीक है। उन्होंने आने वाले वर्ष में महाविद्यालय की निरंतर उत्तति, शेक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान गतिविधियों के विस्तार तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।

नववर्ष समारोह के अंतर्गत महाविद्यालय के विभित्र विभागों की प्राध्यापिकाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। गीत, संगीत, समूह गायन एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को उल्लास और आनंद से भर दिया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि आपसी सौहार्द, टीम भावना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने बीते वर्ष की उपलब्धियों को स्मरण करते हुए नए वर्ष में बेहतर कार्य, नवाचार और सकारात्मक सौच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए नए उत्साह और ऊर्जा के साथ वर्ष का स्वागत किया।

इस प्रकार, नववर्ष का यह आयोजन महाविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा, उल्लास और एकजुटता का संदेश लेकर आया तथा नए वर्ष की एक सुखद एवं आशावादी शुरुआत सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ के इंचार्ज डॉ निधि मोनिका शर्मा एवं सदस्य डॉ सबिहा नाज, डॉ सरिता नितिन जोशी, श्रीमती गीतांजलि मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news