Sunday, March 15, 2026

सौरी मम्मी-पापा लिखकर किशोरी ने की दी अपनी जान

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना अंतर्गत शंकर नगर बौद्ध कुटीर के पास रहने वाली एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार दोपहर को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्च्यूरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि निष्ठा गोस्वामी (16) शुक्रवार की दोपहर को पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में गई हुई थी। दोपहर में उसका दरवाजा बंद था। परिवार वालों ने आवाज लगाया तो अंदर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई। बाद में दरवाजा खोलकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूली हुई थी।

Oplus_16908288

परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पास सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news