Sunday, March 15, 2026

इस साल दुर्ग शहर को मिलेगी कई विकास कार्यों की सौगातें : गजेंद्र यादव

मंत्री गजेंद्र यादव ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं

दुर्ग : न्यूज़ 36 : केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आए। मंत्री श्री यादव ने कहा कि नववर्ष आत्मचिंतन और सकारात्मक संकल्प लेने का अवसर होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नए साल में प्रकृति संरक्षण को प्राथमिकता दें, पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में अपनी सहभागिता निभाएँ तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करें।

Oplus_16908288

उन्होंने कहा साल 2026 में दुर्गवासियों को कई सौगात मिलने वाली है। खेल को बढ़ावा देने उरला क्षेत्र में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम आगामी 4 माह में पूर्ण हो जाएगा। गयानगर में निर्माणाधीन मांगलिक भवन आधे से ज्यादा कार्य हो चुका है अप्रैल के आखिरी तक पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह तैराक में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए फरवरी तक आधुनिक स्विमिंग पुल का लोकार्पण किया जाएगा।

कसारीडीह सिविल लाइन में रजिस्ट्री कार्यालय का नया भवन और शीतला सब्जी मंडी का उन्नयन कार्य भी इसी वर्ष पूर्ण हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में साइंस कॉलेज में फंड की कमी अधूरे पड़े ऑडीटोरियम निर्माण को पूर्ण करने मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आई है और इस वर्ष यह कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। आयुर्वेद अस्पताल के पीछे वार्ड 15 सिकोला बस्ती में 50 लाख सामुदायिक भवन, बघेरा से आनंद सरोवर होते हुए नेशनल हाईवे तक अप्रोच सड़क, 2 करोड़ की लागत से शुरू हुए निर्माण कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। जेल तिराहा से मिनिमाता पुलगांव चौक तक और महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news