Monday, March 16, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई नहर में युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

फॉरेंसिक जांच के बाद पीएम के लिए भेजा गया शव

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर शराब भट्टी के पीछे नहर में आज सुबह एक युवक का संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। सुबह 8:15 बजे के करीब आम लोगों से मिली सूचना पर से पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा मौका स्थल पहुंचकर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Oplus_16908288

पुरानी भिलाई पुलिस बताया कि आज सुबह 8:15 के करीब सूचना मिली कि एक युवक का शव नहर में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त प्रसाद 43 वर्ष निवासी गौतम नगर खुर्सीपार के रूप में हुई। पूछताछ पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।

Oplus_16908288

संभावना व्यक्त की गई की कल रात को भी नशे में नहर किनारे पहुंचा होगा पैर फिसलने के कारण नहर में डूब जाने से उसकी मौत हुई होगी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। फिलहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्यवाही के बाद बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत का कारण पता चल सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news