Monday, March 16, 2026

खुर्सीपार में ट्रक चालक से मोबाइल व 4 हजार की लूट, दो अज्ञात आरोपी फरार

मोबाइल झपटमारी करते हुए ट्रक ड्राइवर हुआ घायल

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर से निकाल कर ट्रक में सोने जा रहे ड्राइवर का फोन छीन कर एवं ₹4000 नकद लूट कर दो अज्ञात आरोपी फरार हो गए। दूसरे दिन ड्राइवर की रिपोर्ट पर से खुर्सीपार पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Oplus_16908288

प्रार्थी कमलेश कुमार चौधरी 26 साल पिता संतलाल चौधरी खुर्सीपार में रहते हैं। पेशे से ड्राइवर है। 28 दिसंबर को कमलेश कुमार घर से खाना खा कर ट्रक में सोने के लिए पैदल जा रहा था। करीबन रात्रि 09:40 बजे कबीर मंदिर मुर्गा चौक सुलभ खुर्सीपार के पास पहुंचा था। मोबाईल से बात करते जा रहा था। सामने से दो अज्ञात व्यक्ति आये और मोबाईल को झपटे तो कमलेश कुमार नीचे गिर गया और उसके जेब से रखे 4000/-रु भी गिर गया। गिरने से कमलेश के सिर में दाहिने हाथ में व पसली में चोट आया। दोनो अज्ञात व्यक्ति कमलेश कुमार का मोबाईल और 4000/- रु. को झपट मार कर भाग गये।

Oplus_16908288

इसके बाद कमलेश कुमार गाडी ट्रक में जाकर सो गया। 29 दिसंबर को खुर्सीपार थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से खुर्सीपार पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 0348/25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 (2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news