Monday, March 16, 2026

शादी से मना करने पर प्रेमिका के गले पर ब्लेड से वार, आरोपी को नागपुर से दबोचा

हत्या का प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दूसरी लड़की से सिरफिरे की शादी होने के बाद युवती ने बंद कर दी थी बातचीत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शादी से मना करने पर प्रार्थिया के गले में ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। फरार आरोपी अमन निषाद (20) निवासी ग्राम सिल्ली थाना धमधा को गिरफ्तार कर लिया है।
जेवरा सिरसा पुलिस के मुताबिक प्रकरण की प्रार्थिया का ग्राम सिल्ली सगनी निवासी आरोपित अमन निषाद से पिछले 3-4 साल से प्रेम प्रसंग था, जिसके कारण प्रार्थिया व आरोपी की आपस में बात होती रहती थी। आरोपी अमन निषाद करीबन 2-3 माह पूर्व किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया था तो प्रार्थिया ने अमन निषाद से बातचीत बंद कर दी।

Oplus_16908288

24 दिसंबर रात में आरोपी अमन निषाद ने प्रार्थिया को फोन कर कहा कि तुमसे आखरी बार मिलकर बात करनी है, घर के बाहर आओ। तब रात्रि करीबन 12.30 बजे प्रार्थिया घर के बाहर गली में निकली तो अमन निषाद ने शादी करने कहा। मना करने पर आरोपी ने गला दबा दिया और जान से मार दूंगा कहकर ब्लेड से गले में दो तीन बार वार किया। प्रार्थिया द्वारा चिल्लाने पर आरोपी भाग गया।

Oplus_16908288

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नागपुर में छिपकर रहा है। इस पर पुलिस आरोपी अमन निषाद को नागपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई। न्यायालय में पेश करने पर उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news