Monday, March 16, 2026

स्व. बीरा सिंह की स्मृति में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

“20वीं सीनियर राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले शुरु”

भिलाई : न्यूज़ 36 : वॉलीबॉल कॉम्पलेक्स, पंत स्टेडियम सेक्टर-1, भिलाई, में दुर्ग कॉरपोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन, एस.सी. एंड सी.ए. एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय बीरा सिंह जी की स्मृति में आयोजित “20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग)” के उद्घाटन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।

Oplus_16908288

इस अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के अस्वस्थता के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में उनकी माताजी बीबी कुलवंत कौर जी के साथ सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण समारोह में सम्मिलित हुए।उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि पवन कुमार (अधिशासी निदेशक-HR, भिलाई इस्पात संयंत्र), CGSVA के अध्यक्ष महेश गागड़ा, विष्णु पाठक (महाप्रबंधक, टीएसडी, बीएसपी), राजेंद्र प्रसाद (ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता, डीजीएम, एस.सी. एंड सी.ए., बीएसपी), हेम प्रकाश नायक (आयोजन सचिव एवं सचिव, सौजीएसवीए), मोहम्मद अकरम, सतेंद्र पांडे की विशेष उपस्थिति रही।

Oplus_16908288

इसके साथ ही सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, राम हिंदरिया, रिज्जू सिंह, चाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, सुनील यादव सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं सहायक स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news