भिलाई : न्यूज़ 36 : रकम इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लाखों रुपए का ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने 6 कंपनियों के संचालको के खिलाफ अपराध कायम कर जांच में लिया है। नेवई पुलिस ने बताया कि प्लाट 06 सड़क 3 जी प्रगति नगर रिसाली निवासी निरंजन प्रसाद दास ने शिकायत किया है।

कि 24 फरवरी 2024 से 25 अगस्त 2025 के मध्य विभिन्न कंपनीयो में इन्वेस्टमेंट करने का झांसा देकर प्रलोभन देकर 37 लाख 51 हजार रूपये का ऑनलाईन ठगी किया गया। निरंजन दास के फेसबुक में एक विज्ञापन आया। जिसमे पैसा जमा करने पर बैंक से ज्यादा लाभांश मिलने का झांसा दिया। जिसे देख पीड़ित ने सेवानिवृत्त के बाद मिले पैसो को इन्वेस्ट करना चाहता था। विज्ञापन में दिए अलग अलग कंपनियो के मोबाइल नंबरो में सीटी धन पुने महाराष्ट्र 2 लाख रूपये, शासतीक ग्लोबल एलएलपी चेन्नई 2 लाख, विश्वास वर्ल्ड टेक बैंगलोर में 3 लाख, मारवलस मुनिस इंदौर 7 लाख 51 हजार, वेदिका पाटर्नस इंदौर मे 10 लाख रूपये, नेक्सट इन टेक्नोलाजी इंदौर में 13 लाख रूपये अलग अलग खातों में व यूपीआई के माध्यम से पत्नी उत्तमा दास के बैंक के क्रेडिट कार्ड के खातों से ट्रांसफर – किया गया।

इसके अलावा पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड, सेविंग खाता, ए. यू स्मॉल फायनेंस बैंक, आईडीएफसी केडिट कार्ड से रकम का ट्रांसफर किया। कुछ माह बाद सभी कम्पनियों ने इन्वेटमेंट का 4 प्रतिशत दिया जा रहा था। इसके बाद 4 से 5 माह से कंपनियों द्वारा कोई राशि नहीं दिया गया।
