Sunday, June 28, 2026

मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ, बेहतर समन्वय से होगा विकास: कलेक्टर

भिलाई : न्यूज़ 36 : न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर द्वारा शनिवार को सुपेला स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के बीच संवाद का सशक्त मंच साबित हुआ।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं महासचिव दिलीप शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रेस क्लब की गतिविधियों, पत्रकार कल्याण योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और शहर तथा जिले के विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि दुर्ग जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशासनिक कार्य करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतोषजनक भी है। वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग जिले की विविध भौगोलिक और सामाजिक संरचना के कारण पुलिसिंग चुनौतीपूर्ण है। भिलाई टाउनशिप, पटरी पार क्षेत्र, दुर्ग शहर और ग्रामीण इलाकों की अलग-अलग जरूरतों के बीच सीमित पुलिस बल के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news