वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, सुपेला समेत कई थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
दुर्ग : न्यूज़ 36 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत 10 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को थाना प्रभारी वैशाली नगर से प्रभारी एसीसीयू दुर्ग बनाया गया है। वहीं एसीसीयू प्रभारी प्रमोद खेसिया को थाना प्रभारी पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी धमधा, जबकि अनिल पटेल को उतई से थाना प्रभारी नंदिनी पदस्थ किया गया है। थाना प्रभारी पद्मनाभपुर राजकुमार लहरे को वैशाली नगर और सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना भेजा गया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू को थाना प्रभारी उतई की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को थाना प्रभारी धमधा से छावनी थाना तथा अमित अंबानी को छावनी थाना से चौकी प्रभारी स्मृति नगर पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची एक नजर में

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता लाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
