Monday, March 16, 2026

भिलाई के होटल में देह व्यापार की सूचना, पुलिस का छापा

मैनेजर स्टाफ ने किया विरोध,मैनेजर गिरफ्तार,
गुजरात व उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत होटल क्राउड जुनवानी भिलाई के मैनेजर को गिरफ्त्तार किया गया। होटल में चेकिंग का विरोध करने वाली दो संदिग्ध महिला को भी गिरफ्त्तार किया। महिलाओं से देह व्यापार कराने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई थी। होटल मैनेजर समेत संदिग्ध दोनों महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

Oplus_16908288

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि दुर्ग जिला व्दारा अवैध व्यापार एवं संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर रोकथाम लगाए जाने हेतु ऑपरेशन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 22 दिसंबर को स्मृतिनगर क्षेत्र में होटल, लॉज, ढाबा की रुटिन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि होटल काउड जुनवानी रोड भिलाई में बाहर से दो लड़किया लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंग संधु, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक धर्मशीला यादव, म.आर. मोनी रावटे के होटल क्राउड में दबिश दिया गया। जहाँ गुजरात एवं उत्तरप्रदेश की महिला होटल में पाये जाने से पहचान पत्र मांगा गया। जिनके द्वारा पहचान पत्र देने से मना किया गया तथा होटल मैनेजर के द्वारा रुटिन चेकिंग का विरोध करने पर समझाईश दिया गया।

जो मानने से तैयार न होकर पुलिस पार्टी के साथ वाद-विवाद हल्ला गुल्ला कर रहे थे। जिससे मौके पर कानून व्यवस्था बाधित होने से मौके पर होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा उम्र 23 साल सा. ग्राम जगहथा नहर के पास पोस्ट जिला थाना ताला जिला सतना मध्यप्रदेश हाल मैनेजर होटल क्राउड जुनवानी रोड चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग, संदिग्ध महिला 01. नाजरीन बानो उम्र 23 साल पता फैजाबाद रोड़ थाना मरिपारी जिला लखनऊ उत्तरप्रदेश 02. सनम अंसारी उम्र 25 साल पता थाना दमन जिला दमन गुजरात को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया। जाकर न्यायालय पेश किया गया।

Oplus_16908288

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंग संधु चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक धर्मशीला यादव, म.आर. मोनी रावटे की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news