Monday, March 16, 2026

वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी बच्चों ने

भिलाई : न्यूज़ 36 : अंकित आईटी स्कूल खुर्सीपार का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान अतिथियों में जी. सुरेश (बाबे), मयंक अग्रवाल, शेख हुसैन तन्हा, वार्ड पार्षद विनोद सिंह, अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी से अंजुम अली और उनकी टीम तथा छाया पार्षद अजीत सिंह सहित कई विशिष्टजन उपस्थित थे। आयोजन में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Oplus_16908288

वहीं अतिथियों ने इन बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। स्कूल संचालक हुसैन अली ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा। वहीं प्रिंसिपल रशीदा खातून ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी शहनाज, स्पोर्ट्स प्रभारी शबनम शेख, आंचल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी ज्योति और नीतू, क्राफ्ट और मॉडल हेड नाज परवीन और निकिता सहित अन्य लोगों का आयोजन की सफलता में विशिष्ट योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news