Friday, March 20, 2026

घरेलू नौकरानी ने 35 ग्राम स्वर्ण आभूषण पर किया हाथ साफ

6 लाख का मशरूका जप्त, गहने गलवा बनाए नए जेवर, 5 माह से कर रही थी घर पर चोरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई – 3 घरेलू नौकरानी ने घर के 35 ग्राम सोने के जेवर में हाथ साफ कर दिया। चुराए गहनों को गलवाकर नष्ट जेवरात भी बना लिए थे। आरोपिया से लगभग 35 ग्राम सोने का जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी विजय कुमार भिलाई 3 निवासी ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 नवंबर को प्रार्थी की पत्नी ने अलमारी खोलकर के देखा तो उसके सोने का जेवर जिसे अलमारी में वह रखी थी। जिसमें अंगूठी, एक सोने का चेन, गले का सेट दो जोड़ी, सोने के टॉप्स, बिंदिया, चार नग सोने की चूड़ी एवं सोने का नजरिया नहीं है। किसी ने चुरा लिया है, खोजने पर भी नहीं मिला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुरानी भिलाई की पुलिस द्वारा जांच की गई, प्रार्थी के कथन अनुसार कि उसके घर में बबीता बिनिया नामक महिला विगत दो वर्षों से घरेलू काम करते आ रही है, जिस पर उसे शंका है। प्रार्थी के यहां काम करने वाली बबीता विनिया से पूछताछ किया गया। आरोपियां बबीता विनिया द्वारा लालच में आकर चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया गया कि विंगत 5 माह से थोड़े-थोड़े करके अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर रही थी एवं चोरी किए गए जेवरात पावर हाउस के ज्वेलर्स में माला कारीगर रमेश सोनी एवं भिलाई तीन बाजार चौक के सनी सोनी से गलवा कर नए जेवर बनवाकर अपने घर पर रखी थी जिसे गवाह के समक्ष जप्त किया गया।आरोपिया के कृत्य अपराध पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा 306, 317 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपिया – बबीता विनिया 33 साल कैलाश धाम के पास पुरानी भिलाई

जप्त सामग्री- आरोपिया बबीता बिनिया पति हौरालाल बिनिया उम्र 33 वर्ष सा. कैलाश थाम के पास स्टोर पारा पुरैना थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग से सोने की 02 नग पसिया बजनी 1.50 ग्राम, 01 नग पसिया वजनी 3.140 ग्राम, 01 नग पसिया वजनी 4.770 ग्राम, जुल्फी एक जोडी बजनी 6.600 ग्राम, एक जोडी जुल्फी वजनी 4.00 ग्राम, एक जोडी सोने का टाप्स बजनी 1.700 ग्राम, एक नग अंगुठी वजनी 3.830 ग्राम, एक सोने की अंगुठी वजनी 4.270 ग्राम, एक सोने का चैन वजनी 4.980 ग्राम कुल जुमला 34.790 ग्राम किमती लगभग 4,00,000/- रु. एवं मोटर साकयल लगभग 2.00.000/-रु. कुल जुमला लगभग 6,00,000/-रु. को आरोपिया से बरामद कर जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news