Saturday, March 21, 2026

मोबाइल हैक कर एसबीआई व एक्सिस बैंक कार्ड के एकाउंट से डेढ़ लाख पार

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना अंतर्गत प्राइवेट कंपनी के मैनेजर को स्कैमर्स ने नंबर पर एपीके फाइल भेज मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड को हैक कर डेढ़ लाख रुपए की शॉपिंग कर ली। रिपोट पर पुलिस धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी राजकुमार चौहान (35 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्ग स्थित शिवनाथ आटोमोबाइल में टेकनीकल मैनेजर के पद पर पदस्थ है। 4 अक्टूबर की शाम करीब 4.30 बजे से 5.15 बजे के बीच उसके एसबीआई और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से बिना उसकी जानकारी लेनदेन कर लिया गया। मैसेज आने पर उसके क्रेडिट कार्ड अकाउंट से कुल 1 लाख 50 हजार 986 रुपए की ठगी की जानकारी मिली। इस पर उसने तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news