Saturday, March 21, 2026

डायग्नोस्टिक सेंटर में गर्भवती महिला से जांच के बहाने छेड़छाड़, डॉक्टर फरार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई में एक गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि अल्ट्रासाउंड जांच के बहाने डॉक्टर ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, जांच के समय कमरे में कोई नर्स या महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी। डॉक्टर ने मशीन की आड़ में अनुचित स्पर्श किया, जिससे महिला घबरा गई और तुरंत जांच कक्ष से बाहर निकल आई। डरी हुई महिला ने बाहर आकर अपने पति को पूरी बात बताई। दोनों ने सीधे सुपेला थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने कहा कि डॉक्टर की हरकत से वह मानसिक रूप से आहत है और न्याय की मांग कर रही है।आरोपी डॉक्टर की पहचान गिरीश वर्मा के रूप में हुई है, जो नेहरू नगर स्थित इमेंजेस डायग्नोस्टिक लैब में कार्यरत है। यह लैब चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के पीछे स्थित है। घटना के बाद से डॉक्टर फरार बताया जा रहा हैं।

पुलिस कार्रवाई शुरू :

शिकायत मिलते ही सुपेला पुलिस ने डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत से जुड़ी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सेंटर के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद शहर के निजी मेडिकल सेंटर्स में महिला मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news