Saturday, March 21, 2026

भिलाई के ठग ने रायपुर के धान व्यापारी से की 15.30 लाख रुपए की ठगी, FIR दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के ठग द्वारा रायपुर के धान व्यापारी के साथ करीब 15.30 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। करीब 70000 किलोग्राम धान खरीद कर उसका भुगतान नहीं किया गया। धान व्यापारी की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मामला कायम कर रायपुर पुलिस को प्रेषित कर दिया गया है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि धान व्यापारी कमल नरायण वर्मा पिंता घनश्याम वर्मा उन्न 50 वर्ष साकिन ग्राम अकोली 2 (मांडर) ब्लाक धरसीवा थाना धरसीवा जिला रायपुर का निवासी है। 18 सितंबर 2025 एवं 19 सितंबर 2025 को भिलाई निवासी तक्ष कुमार टंडन पिता भागमल टंडन ने धान व्यापारी कमल नारायण वर्मा के गांव आया एवं 69790 किलो धान को खरीदा एवं उक्त धान का खरीदी रकम 15,33082 रु. रकम का भुगतान के लिए धान व्यापारी कमल नारायण वर्मा को HDFC बैंक का चेक दिया। जिसका चेक न. 493240252 है उक्त चेक को कमल के द्वारा जिला सहकारी बैंक धरसीवा जाकर खाते में जमा किया गया।

जहां पर बैंक कर्मचारियों ने बताया कि तक्ष कुमार टंडन के खाते में रुपए नहीं है तब कमल के द्वारा तक्ष टंडन को फोन किया जिसका मोबाईल बंद बता रहा था । तब धान व्यापारी कमल को पता चला कि उसके अलावा आस पास के गांव के व्यक्ति मिनाल कश्यप, शुभाष वर्मा, मूलचंद साहू के साथ भी तक्ष टंडन द्वारा धोखा धड़ी कर ठगी किया गया है। इस पर कमल नारायण वर्मा के द्वारा भिलाई नगर थाने में उक्त चेक व राकेश धरम काटा सिलतरा का पर्ची प्रस्तुत किया गया । प्रार्थी कमल नारायण वर्मा की शिकायत पर से आरोपी तक्ष कुमार टंडन के खिलाफ 17 अक्टूबर को भिलाई नगर पुलिस के द्वारा प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर 318 (4) बी. एन. एस का घटित करना पाये जाने एवं मूल घटना स्थल ग्राम अकोली 02 मार्डर थाना धरसीवा जिला रायपुर का होने से थाना भिलाई नगर में शून्य का अपराध पंजीबद्ध कर असल नंबरी कायमी हेतु थाना धरसीवा जिला रायपुर प्रेषित किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news