भिलाई : न्यूज़ 36 : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती कोहका निवासी शंभुनाथ मैटी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात ने करीब 6 लाख रुपए का सामान पार कर दिया है।
घटना के समय पीड़ित की पत्नी चेकअप कराने अस्पताल गई हुई थी। वापस लौटकर आने पर मकान का ताला टूटा पड़ा मिला। मकान के भीतर जाकर देखने पर आलमारी में रखे हीरे की अंगुठी, सोना चांदी के कई जेवरात गायब मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।
स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदाते बढ़ गई है। जिसके चलते लोगों का मकान सुरक्षित नहीं है। उक्त मकान में मंगलवार सुबह चोर ने धावा बोलकर घटना को अंजाम दिया। लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज नहीं मिला।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
