विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, उपलब्धियां बताईं गईं सभी क्लब की
भिलाई : न्यूज़ 36 : समाजसेवी संगठन लीनेस क्लब भिलाई एरिया-6 की एरिया कॉन्फ्रेंस ‘शिखर’ का आयोजन शहर में किया गया। इसके अंतर्गत एरिया-6 की एरिया ऑफिसर नीता गुप्ता की अध्यक्षता में विविधरंगी कार्यक्रम हुए। श्रेष्ठ कार्यों के लिए अवार्ड्स दिए गए और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
आयोजन में एरिया-6 के अंतर्गत लीनेस क्लब भिलाई, लीनेस क्लब दुर्ग तेजस्विनी, लीनेस क्लब नवा रायपुर हेल्पिंग हैंड, लीनेस क्लब कांकेर और लाइन्स क्लब भिलाई को सर्वाधिक अवार्ड मिले। इनमें 7 स्टार क्लब, 7 स्टार अध्यक्ष रीटा कुखरनिया ,7 स्टार सचिव माला पोपली , 7 स्टार कोषाध्यक्ष राजश्री जैन, सर्वाधिक स्थाई गतिविधियां , 7 कन्याओं का विवाह, मेडिकल कैंप, सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह और 17 टीचर्स का सम्मान आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर शबाना नाज, डिस्ट्रिक्ट सचिव सुषमा उपाध्याय, विशेष अतिथि डी एडवाइजर विभा भूटानी, सम्माननीय अतिथि पीडीपी तृप्ता कौर कॉम्बो ने मंच की शोभा बढ़ाई। अध्यक्ष रीटा कुखरनिया ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विभिन्न सेवा कार्यों का उल्लेख किया।
ध्वज वंदना एरिया सचिव लता गायकवाड़ और लीनेस प्रार्थना अंजना विनायक ने प्रस्तुत की। विभिन्न मनोरंजक गेम पिंकी जैन, करुणा बंसल और उज्ज्वला सिंघल के संचालन में हुए। डिस्ट्रिक्ट के चारों क्लब की ओर से शानदार डांस की प्रस्तुति की गई। मनीषा सिंह, स्नेहा शर्मा, संगीता कौर, सुषमा रंधावा, कोषाध्यक्ष राजश्री जैन, गीता मिश्रा, जयंती शर्मा, शक्ति धारणी, अनीता सहगल, मीना सिंह, रश्मि लखोटिया, पूनम आहूजा, शुभ्रा रस्तोगी,
जया त्रिवेदी, मनमोहन राणा, देवयानी सहित विभिन्न क्लब के सदस्यगण बड़ी तादाद में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एरिया एडवाइजर नूतन गंधोक ने और धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव माला पोपली ने किया।
