Wednesday, March 12, 2025

बुद्ध भूमि कोसा नगर परिसर में मनाई गई त्यागमूर्ति माता रमाई की जयंती

त्यागमूर्ति माता रमाई के संघर्ष और समर्पण का स्मरण किया लोगों ने

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिमाई महिला मंडल कोसा नगर के तत्वावधान में माता रमाबाई अंबेडकर की प्रतिमा के पास माता रमाई की जयंती 7 फरवरी की शाम को मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को अतिथियों आयुष्मति प्रेरणा धाबर्डे और आयुष्मति कुंदा धवले ने माता रमाई के त्याग ,बलिदान, संघर्ष, साहस ,सहयोग और समर्पण से अवगत कराया। इसके पहले सर्वप्रथम तथागत भगवान गौतम बुद्ध, बाबा साहेब अंबेडकर, माता रमाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती और अगरबत्ती प्रज्वलित की गई साथ ही सावित्रीबाई फुले ज्योतिबा फुले और सम्राट अशोक के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। सामूहिक त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया।
इस अवसर पर बौद्ध कल्याण समिति के संस्थापक तथा पूर्व अध्यक्ष नेकराम रामटेके, आयुष्मान राजेश वंजारी, आयुष्मान अशोक धवले और डॉक्टर उदय धाबर्डे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। अनेक  उपासक और उपासिकाओं  ने माता रमाबाई अंबेडकर के त्याग को दर्शाने वाले गीतों से समा बांध दिया। केक काटा गया और स्वल्पाहार पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने बुद्ध भूमि परिसर कोसा नगर में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को संगठित करने के प्रयास की सराहना की। आयुष्मति कुंदा अशोक धवले तथा आयुष्मति प्रेरणा उदय धाबर्डे ने बौद्ध कल्याण समिति को 25-25 कुर्सियां दान में देने की घोषणा की। जिसका उपस्थित जनसमूह  ने करतल ध्वनि से स्वागत और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन भिमाई महिला मंडल की अध्यक्ष आयुष्मति दानशीला रामटेके ने किया और आभार प्रदर्शन बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शेन्डे ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news