Sunday, March 15, 2026

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों का चालान कर हेलमेट का किया वितरण

भिलाई : न्यूज़ 36 : यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों का चालान कर हेलमेट वितरण किया जा रहा है। वहीं डीपीएस स्कूल दुर्ग में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री रिचा मिश्रा,उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतानंद विद्य्यराज के नेतृत्व में आम नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नेशनल हाईवे में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालकों का चालान कर उन्हें हेलमेट वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार डीपीएस स्कूल दुर्ग में सहायक उप निरीक्षक राजमणि सिंह के द्वारा डीपीएस स्कूल में उपस्थित लगभग 500 बच्चों एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों के विस्तृत जानकारी देते हुए यातायात के संबंध में जानकारी दी गई। सभी लोगों को ई-रोड इंजीनियरिंग, ई- एजुकेशन, ई-इनफोसमेंट तथा एमरजैंसी केयर के विषय में पूर्ण जानकारी दी गई सहायक उप निरीक्षक बोधन साहू के द्वारा ग्राम कोरिया में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए उनसे अपील की गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय आप हेलमेट का आवश्यक उपयोग करें सर सुरक्षित रहेगा तो अनजाने में होने वाले सर दुर्घटना में गंभीर चोट से आप बच सकते हैं वहीं ग्राम वासियों को शराब पीकर वाहन न चलने की अपील भी की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news