भिलाई : न्यूज़ 36 : बढ़े किराए, नोटिस और आवास नीति को लेकर सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ ने BSP प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को सिविक सेंटर पायोनियर मॉन्यूमेंट में हुई बैठक में संघ ने कहा दुर्गापुर, बोकारो, राउरकेला की तरह भिलाई में भी समान नीति लागू हो, भिलाई के साथ सौतेला व्यवहार बंद हो।
संघ की मांग है किराया 24 रुपये प्रति वर्गफुट से कम किया जाए, खाली कराने के नोटिस बंद हों, मुद्रीकरण नीति में बदलाव हो और आचार संहिता से पहले लिखित आदेश जारी हो।
मांग पूरी नहीं होने पर संघ निगम चुनाव में वार्डों से प्रत्याशी उतारेगा, महापौर पद के लिए सुमन कन्यौजे का नाम तय किया गया है। संघ अध्यक्ष सुरेश चंद ने कहा हमें लिखित समाधान चाहिए, मौखिक आश्वासन नहीं।
भिलाई टाउनशिप आवास विवाद : सेवानिवृत्त कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, निगम चुनाव लड़ने का ऐलान
आप की राय
[yop_poll id="1"]
