Sunday, September 27, 2026

‘माय एरिया, माय रिस्पॉन्सिबिलिटी’ और ‘लाइन ऑफ फायर’ को व्यवहार में उतारें : अशोक कुमार पंडा

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा ने कहा सुरक्षा से समझौता नहीं, हर कर्मचारी सुरक्षित घर लौटे। 26 सितंबर को सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में लार्ज ग्रुप इंटरैक्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने असुरक्षित कार्यप्रणाली पर जीरो टॉलरेंस, परमिट टू वर्क और शटडाउन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने को कहा।
उन्होंने कहा यदि कोई असुरक्षित स्थिति दिखे तो कर्मचारी उत्पादन रोकने के लिए अधिकृत है, ऐसे हस्तक्षेप को पुरस्कृत किया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
इंटरैक्शन में अधिकारी, कर्मचारी, ठेका श्रमिक, सुपरवाइजर और सुरक्षा योद्धा शामिल हुए। ED एमएम अजय चक्रवर्ती, ED वित्त प्रवीण निगम, ED एचआर पवन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व डॉ. पंडा ने कोक ओवन बैटरी-8, प्लेट मिल, एसएमएस-3 और प्रोजेक्ट विभाग का दौरा कर परिचालन और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Oplus_16908288

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news