Tuesday, March 17, 2026

मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार महिला हुई घायल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : साइकिल से जा रही महिला को मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे महिला को चोटे आई और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि धनोरा निवासी प्रमोद जोशी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ड्राइवरी का काम करता है। 31 जुलाई की सुबह 9:30 बजे उसकी पत्नी मेनका उर्फ वैशाली साइकिल से अपने काम पर रिसाली की ओर जा रही थी। धनोरा से रिसाली रोड शराब भट्टी के पास ही रिसाली की ओर से आ रही मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 डीडी 3579 के चालक ने मेनका की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मेनका को चोटे आई और उसे इलाज के लिए पहले शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया वहां से उसे रेफर कर शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news