Tuesday, March 17, 2026

चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

भिलाई : न्यूज 36 : धारदार हथियार लेकर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले युवक को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 309(4) आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आमापारा मोहन नगर दुर्ग निवासी जावेद खान अपनी कार से जा रहा था तभी तकियापारा अशरफ नगर दुर्ग निवासी दीपक उर्फ़ दीपू साहू कार को रोककर गाली गलौज किया। धारदार चाकू दिखाकर जेब में रखें ₹2200 पेन, आधार कार्ड, लेकर फरार हो गया। शिकायतक के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशानदेही पर धारदार हथियार समेत सामान बरामद भी किया है। यह घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news