Friday, October 18, 2024

रूमेटोलॉजी में विशेष योगदान के लिए डॉक्टर राजश्री दुबई में सम्मानित

भिलाई :न्यूज 36 : भिलाई के डॉक्टर राजश्री मिश्रा का दुबई में सम्मान हुआ। बीते दिनों दुबई में आयोजित द्वितीय विश्व होम्योपैथिक समिट का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व के विभिन्न देशों से होम्योपैथी चिकित्सा में अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले डॉक्टरों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ से इस समारोह में डॉक्टर राजश्री मिश्रा को रूमेटोलॉजी में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन बनेंट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। उल्लेखनीय की समारोह में डॉक्टर राजश्री सबसे कम उम्र के चिकित्सक थे। यह छत्तीसगढ़ सहित भिलाई के लिए गौरव का विषय है कि यहां के चिकित्सक को दुबई में सम्मानित किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news