भिलाई : न्यूज़ 36: बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को चेताया है कि बीते कुछ दिनों से शिकायत मिल रही है कि कुछ उपभोक्ताओं की केवाईसी अपडेट संबंधी व्हाट्सएप संदेश आ रहे हैं। जो भ्रामक एवं धोखाधड़ी की मनसा से भेजे जा रहे हैं। बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट के लिए व्हाट्सएप संदेश नहीं भेज रहा है, और न ही इन संदेशों का बीएसएनल से कोई संबंध है। बीएसएनएल ग्रुप के सहायक (महाप्रबंधक प्रचलन) राजेश कश्यप ने बताया यदि आपको ऐसा कोई भ्रामक संदेश मिला है तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या पोर्टल संचार sathi.gov.in पर शिकायत करें यह भी चेताया गया है, कि संदेश में नंबर दर्ज पर कॉल ना करें। ना ही किसी लिंक पर क्लिक करें यदि आपके पास केवाईसी दस्तावेज, यूजर आईडी, पासवर्ड, डेबिट कार्ड संख्या, पिन व ओटीपी आदि को अपडेट या सत्यापित करने की संबंधित किसी मेल मैसेज में एबेन्डेड लिंक कॉल आते हैं तो कभी भी इनका उत्तर ना दें। यदि आपने अनजाने में अपनी प्रमाणकता उजागर कर दी तो तत्काल अपने पासवर्ड सीवीवी पिन को बदल दे। बीएसएनल का कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1503 वह 1800 1801503 है। व अन्य किसी नंबर पर कॉल सेंटर संचालित नहीं है अधिक जानकारी बीएसएनएल के नजदीकी उपभोक्ता सेवा केंद्र में भी संपर्क की जा सकती है।
