Sunday, March 15, 2026

वैशाली नगर शकुंतला विद्यालय से श्रीराम मार्केट तक डामरीकरण कार्य शुरू हुआ

स्थानीय लोगों में भारी उत्साह, कहा बरसात के पहले डामरीकरण होना आवश्यक था

भिलाई : न्यूज 36 : शकुंतला विद्यालय से श्रीराम  मार्केट तक सड़क का काम शुरू हो चुका है। गड्ढों से भरी सड़क से लोगों को आने जाने अत्यधिक तकलीफ होती थी। बारिश के दिनों में तकलीफ दो गुनी हो जाती थी। रविवार को इस तकलीफ से निजाद मिल गई। रविवार को इस जर्जर सड़क पर डामरीकरण काम शुरू हो गया।

ये वही सड़क है जिसके लिए विधायक रिकेश सेन ने अधिकारी को तत्काल बनाने के आदेश दिए थे  विधायक रिकेश सेन ने इस सड़क को बनाने एक बच्ची का फोन आने की बात कही थी और एयरपोर्ट से अधिकारी को फोन लगा कर आचार सहिता लगने वाली ऐसा कहा था और तत्काल काम शुरू करने कहा था । उनके कहने पर रोड की साफ सफाई तो शुरू हो गई थी लेकिन काम अब जा कर शुरू हुआ है।

स्थानीय पार्षद रामानद मौर्य खड़े होकर सड़क बनवा रहे है

शकुंतला विद्यालय से श्रीराम मार्केट तक सड़क का डामरीकरण शुरू हो गया स्थानीय लोग इस काम से बेहद खुश है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क जर्जर हो चुकी थी।आम दिनों में भी इस सड़क पर हादसे होते थे। बाइक सवार व साइकिल सवारों के लिए यह सड़क जानलेवा होती जा रही थी। बारिश में तो यह सड़क बेहद खतरनाक हो जाती थी। अब इस तकलीफ से छूटकारा मिल गया। बरसात के दिनों में लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस काम के लिए स्थानीय लोगों ने जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य का आभार माना है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news