Thursday, September 24, 2026

चाकू बाजी और लूट की घटना में आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमरा में हुई चाकू बाजी और लूट के मामले में लगभग 6 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं। इस मारपीट एवं लुट की घटना में दो युवक घायल हुए थे और मछुआरे युवकों ने आरोपियों पर मोबाइल, रकम एवं गाड़ी की चाबी ले जाने का भी आरोप लगाया था। घटना के बाद अंजोरा चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी परंतु अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।

इस मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर ने बताया कि जिस गाड़ी में आरोपी आए थे उस गाड़ी के नंबर को ट्रेस किया गया है। उस गाड़ी को वर्ष 2012 में पावर हाउस के एक ऑटो डील से खरीदा गया था। उसका पहला नंबर मध्य प्रदेश का था। इसके बाद उसे सेकंड हैंड में बेचा गया था। पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news