भिलाई : न्यूज 36 : नंदनी थाना क्षेत्र के पथरिया स्थित एक क्रशर में शनिवार की शाम को एक घटना हुई। पत्थर को मशीन पर चढ़ाने के काम में लगे एक पोकलैंड मशीन में डीजल भरने के दौरान डीजल भभकर फेंकाया और तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जा रही है। घटना का शिकार हुए मजदूरों में से दो की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पथरिया में हरिशंकर कुंभकार के क्रेशर खदान में काम चल रहा था। क्रशर पर पत्थर चढ़ाने वाले पोकलैंड मशीन का डीजल खत्म होने पर पोकलैंड ऑपरेटर राजेश यादव निवासी ग्राम सहगांव उसमें डीजल भरा रहा था। लगातार चलने के कारण मशीन गर्म हो गई थी और डीजल भरते ही वह भभक उठी । वहां पर ऑपरेटर राजेश यादव के साथ ही दो अन्य मजदूर कुणाल चौहान निवासी सोनीसराय धमधा और बासील अनवार निवासी नंदिनी भी वहां खड़े थे। डीजल के भभने से वह भी उसकी चपेट में आ गए । तीनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें राजेश यादव और कुणाल चौहान की हालत ज्यादा गंभीर है। वही बासील इनवार मामुली रूप से जला है। घटना भी जानकारी लगते ही नंदिनी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी हालांकि अब तक पुलिस के पास इसकी कोई शिकायत नहीं पहुंची है बताया जा रहा है कि क्रेशर में काम करने के दौरान सुरक्षा नियमों का ध्यान नहीं रखा गया था। जिसके चलते यह घटना हुई संबंधित विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
