Sunday, March 15, 2026

मारपीट करने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले का कुख्यात गुंडा बदमाश अमित जोश एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा। चार दिन पहले अपने ही कॉलोनी की एक युवती से घर में घुसकर मारपीट करने और हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ जिले में विभिन्न स्थानों में पहले से 49 मामले दर्ज हैं । जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण जैसे गंभीर अपराध शामिल है। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद अब उसे जिलाबदर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बीते 30 अप्रैल को आरोपी अमित जोश ने सेक्टर 6 निवासी गरिमा साहू नाम की युवती से उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपी ने उसे हथियार दिखाकर धमकाया भी था। आरोपी के डर से पीड़िता ने अपना घर छोड़ दिया था, और वह जुनवानी में किराए का मकान लेकर वहां चली गई थी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अमित जोश के खिलाफ अपराध दर्ज किया, और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की हिस्ट्रीशीट को देखते हुए अब पुलिस उसे जिलाबदर करने का प्रकरण तैयार कर रही है। ताकि उसे जिला बदर किया जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news