न्यूज़ 36 : लोकसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज हो गई हैं। सभी पार्टियों को चुनाव की तारीखों का बेहद ही बेसब्री से इंतजार हैं। जहाँ एक ओर पार्टियां चुनाव जीतने के लिए तमाम प्रकार की तैयारी में जुटी हुई हैं, इसी बीच खबर है शनिवार को 16 मार्च यानि कि कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता हैं।मिली जानकारी के के अनुसार कल चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस दोपहर में होगी। जो की बहुत महत्वपूर्ण होगी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी किस प्रकार की जा रही हैं, इसकी जानकरी चुनाव आयोग द्वारा दिया जायेगी। और कल ही चुनाव की तारीख का ऐलान भी होने की पूरी सम्भावना हैं।
