भिलाई : न्यूज़ 36 : निगम क्षेत्र में 55 हजार तीन सौ नया राशन कार्ड बंटेगा।10 मार्च को महतारी वंदन योजना के पैसा पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर के दिन ही राशन कार्ड वितरण भी होगा। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड भेज दिया गया है। वही 70 वार्ड के विभिन्न उचित मूल्य दुकानों में 12 मार्च से राशन कार्ड का वितरण निगम के कर्मचारियों के माध्यम से होगा।
बता दें कि भिलाई निगम क्षेत्र में लगभग 55,300 राशन कार्ड का वितरण होना है। अंत्योदय के राशन कार्ड 17 हजार 400, निराश्रित के 300, निशक्तजन 500 व एपीएल राशन कार्ड 22 हजार 100 है । भिलाई निगम क्षेत्र में लगभग बीपीएल के 15 हजार राशन कार्ड वितरण होने हैं। राशन कार्ड दुकान में राशन कार्ड का वितरण करने के लिए विभिन्न जोन में राशन कार्ड भेजे गए हैं । भिलाई निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थापित उचित मूल्य दुकानों में 12 मार्च से नवीन राशन कार्ड का वितरण होगा। भिलाई निगम के 5 जोन में व्यवस्था बनाई जा रही है।
179 उचित मूल्य दुकानों में बंटेंगे राशन कार्ड
भिलाई निगम के 70 वार्ड में लगभग 179 उचित मूल्य दुकान है । इनसे नवीन राशन कार्ड का वितरण 12 मार्च से शुरू होगा । जोन एक नेहरू नगर में 40 दुकान, जोन 2 वैशाली नगर में 35 दुकान, जोन 3 मदर टैरेसा नगर में 36 दुकान, जोन 4 शिवाजी नगर में 36 दुकान, व जोन 5 सेक्टर 6 में 32 दुकान से नवीन राशन कार्ड का वितरण होगा।
