बिलासपुर : न्यूज़ 36 : सरकंडा थाना अंतर्गत बिरकोना रोड पर एक कार मे 49 किलो गांजा लेकर घुम रहे है एक युवक की सूचना पर कार की चेकिंग की गयी । सिल्वर कलर गाड़ी नं CG 10 – BF 4942 कार तेज रफ्तार से मोपका की ओर जाते दिखी। कुछ दूर आगे जाकर कार टकरा गई जिसे कार चालक छोड़कर भाग गया।
कार की तलाशी दौरान दो बोरियो मे 49 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत 4,90,000 रू बताई जा रही है। अज्ञात चालक के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तह्त अपराध कायम कर तलाशी की जा रही है।
