कवर्धा ब्यूरो : न्यूज़ 36 : हरिहर पनीयर छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत प्रचार रथ का उद्घाटन एक समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा आयोजित किया जाएगा । यह समारोह 2 मार्च को जिला कलेक्टर ऑफिस कवर्धा में किया जाएगा ।भारतीय जैन संघटना ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो-दो जिलों में जहां पानी की कमी के कारण अकाल पड़ गया था। जहां किसान परेशान थे, वहां 2017 से 2022 के बीच पानी के लिए काम किया। और उनको वाटर surplus जिला बनाकर दिखाया, इसका परिणाम देख कर नीति आयोग भारत सरकार ने भारतीय जैन संघटना के साथ एक MOU (एमओयू) साइन किया ,और 100 जिले में जहां पानी की कमी थी, या 2027 तक और कमी हो सकती है। उन जिलों को वाटर sufficiunt जिला बनाने के लिए काम चालू किया है। गर्व की बात है, इसमें कवर्धा जिला भी शामिल है। इस कार्य की शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के कर कमलों द्वारा कल दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में होना है। जिसमें सभी स्वजनों को आमंत्रित किया गया है।
