Saturday, March 14, 2026

राजधानी पुलिस ने अलग अलग राज्यों से ढूंढ निकाले 1.25 करोड़ के गुम-चोरी हुए 601 मोबाइल

अपना मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे

रायपुर : न्यूज़ 36 : राजधानी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गुम हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और बिहार से ढूंढ कर बरामद किया। कुल 601 नग मोबाईल फोन जिसकी कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये बरामद कर आज गुरुवार को मोबाईल फोन मोबाइल धारकों को वितरित किया। जिससे गुम मोबाईल फोन प्राप्त होने पर मोबाईल फोन धारक द्वारा रायपुर पुलिस की प्रशंसा कर उनका धन्यवाद दिया।
गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विष्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था।

जिस पर टीम के अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को चोरी या गुम मोबाईल चलाये के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है। चोरी के मोबाईल जिन मामलों में बरामद हुए है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है। रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।
पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अनुमानित 01 करोड़ 25 लाख रूपये कीमती मोबाईल फोन बरामद कर रायपुर पुलिस द्वारा उनके धारकों को वितरित किया गया है, जिससे गुम मोबाईल फोन प्राप्त होने पर मोबाईल फोन स्वामियों द्वारा रायपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।
रायपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

रायपुर पुलिस के पास बरामद किए गए मोबाइल की IMEI सूची उपलब्ध है। जिनका मोबाइल है वो अपने मोबाइल के bill या डिब्बे की IMEI के प्रथम के 14 अंक से मिलान करके साइबर सेल सिविल लाइन आकर प्राप्त कर सकते है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news