Saturday, March 14, 2026

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पीड़ित परेशान दर दर की ठोकरें खाई

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग निगम की अनदेखी के चलते निगम की कार्यरत महिला कर्मचारी स्व. सोनबत्ती यादव की कोरोना काल में मृत्यु हो जाने के बाद से उनके पुत्र अधनु राम यादव को अनुकंपा नियुक्ति को लेकर दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के सहयोग से पीड़ित ने दुर्ग निगम पहुंच आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा, गौरतलब है की सोनबाई यादव की मृत्यु के बाद नियमानुसार उसके पुत्र अधनु राम यादव को अनुकंपा नियुक्ति मिलनी चाहिए थी। लेकिन लगभग 4 वर्ष होने जा रहे है, निगम उसे अनुकंपा नियुक्ति नही दे रही है । उक्त कारण से अधनु राम यादव को आम आदमी पार्टी से मदद की गुहार लगाई। पूर्व में भी अनुकंपा नियुक्ति को लेकर पीडित माननीय उच्च न्यायालय से अपनी गुहार लगा चुके है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news