दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला दुर्ग अधिवक्ता संघ के निर्वाचित पदाधिकारीयों की अधिकृत घोषणा रविवार को की गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों का परिणाम देर शाम आया। सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों को रविवार को प्रमाण पत्र दिया गया। संघ के आठ पदो व 6 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। 35 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार नीता जैन वही सचिव पद के लिए चौथी बार रविशंकर सिंह चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत जोशी ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमा भारती साहू विजय रही। सहसचिव पद पर राकेश कुमार यादव ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल ग्रंथालय सचिव बजरंग श्रीवास्तव संस्कृत व क्रीड़ा सचिव पद पर रविशंकर मानिकपुरी ने एक तरफ जीत कर दर्ज की थी। पदाधिकारीयों की घोषणा शनिवार को ही कर दी गई थी। रविवार को विजयी रहे कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। नितेश कुमार साहू, रवीश कुमार राजपूत, विक्रम कुमार पारख, अजय शर्मा, पंडित अजय मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य “महिला आरक्षित” पद में दमयंती चंद्राकर चुनी गई।
