Friday, March 13, 2026

महतारी वंदन योजना में मिले 3 लाख से अधिक आवेदन

दुर्ग: न्यूज 36: छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना सड़क सुरक्षा व जेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की ।उन्होंने कलेक्टर को महिला बाल विकास के अंतर्गत संचालित महतारी वंदन योजनाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी आवेदनों की जांच समय सीमा में की जाए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में करीब 3 लाख के ऊपर आवेदन मिले जिसकी जांच की जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि आवेदन में दस्तावेजों की जांच करने उपरांत पात्र – अपात्र की सूची समय सीमा की भीतर जारी करें, सभी आवेदनों का सत्यापन शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news