भिलाई : न्यूज़ 36 : आईआईटी भिलाई का 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में आईआईटी भिलाई को सूचना दे दी गई है। आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम कितने बजे आयोजित किया जाएगा इसका पूरा शेड्यूल अभी नहीं मिला है, लेकिन यह जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री जम्मू में आयोजित समारोह से आईआईटी भिलाई का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव सहाय मुख्य अतिथि रहेंगे । ज्ञात हो आईआईटी भिलाई का उद्घाटन इसके पहले करीब तीन बार टल चुका है । इसके पूर्व लोकसभा चुनाव के पहले पीएम द्वारा आईआईटी भिलाई का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित था। उल्लेखनीय है कि करीब 358 एकड़ क्षेत्रफल में फैले आईआईटी भिलाई में 879.22 करोड रुपए खर्च कर भवन सहित अन्य निर्माण कार्य कराया गया है। वर्तमान में यहां 700 विद्यार्थी हैं।