Tuesday, August 25, 2026

शिविर में किया 25 यूनिट रक्तदान, जागरुकता बढ़ाने की अपील  

भिलाई : न्यूज़ 36 : ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों के सिलसिले में सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई 3 में रविवार 23 अगस्त को रक्तदान शिविर रखा गया। इस दौरान 25 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे ब्लड डोनेट गुड होप ब्लड संस्था रायपुर की टीम ने संग्रह किया। इसका उपयोग विभिन्न बीमारियो से जुझ रहे रोगियों, गर्भवती महिलाओं और हादसों में घायल अत्यंत गंभीर मरीजों के लिए किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से रक्तदाताओं को सुरक्षित वाहन चालन के लिए हेलमेट उपहार में दिया गया। सभी रक्तदाताओं ने समाज के बीच रक्तदान को लेकर और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। आयोजन में सैयदी सुन्नी जामा मस्ज़िद भिलाई-3 से रुस्तम खान सदर,नसीम खान सेक्रेटरी, रईस अहमद कैशियर, मोहम्मद तौसीफ (इंचार्ज), तौहीद खान,अब्दुल हुसैन,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद हाशमी और अब्दुल लतीफ़ सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। यह जानकारी मोहम्मद इमरान नारायणा लैब टैक्नीशियन ने दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news