Saturday, October 10, 2026

महादेव सट्टा कांड: रवि उप्पल का करीबी नितिन मोटवानी गिरफ्तार

रायपुर : न्यूज़ 36 : महादेव सट्टा एप मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शनिवार को एप के प्रमोटर रवि उप्पल के करीबी साथी नितिन मोटवानी उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर लिया।
दुबई से ऑपरेट करता था नेटवर्क, क्लब की आड़ में सट्टा
जांच में खुलासा हुआ है कि नितिन और उसके सहयोगी सन्नी पृथवानी के पास महादेव एप और अन्ना रेड्डी एप की दिल्ली ब्रांच का मालिकाना हक था। वह सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के सीधे संपर्क में था और दुबई सिंडिकेट के निर्देश पर छत्तीसगढ़ और दिल्ली से नेटवर्क ऑपरेट करता था। आरोपी पूर्व में विधानसभा रोड स्थित शिमर्स क्लब का संचालन करता था, जिसे अब किराए पर दे दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक क्लब में बेटिंग एप का पैसा लगा था और नितिन सिर्फ नाम मात्र का संचालक था, असली मालिक रवि उप्पल है।
तीन साल से था फरार, लुकआउट नोटिस था जारी
पंडरी पुलिस ने तीन साल पहले अगस्त में नितिन को सट्टा संचालन के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद वह दुबई फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा गया था।

नाटकीय अंदाज में धर दबोचा

पुलिस को जानकारी मिली थी कि नितिन चार दिन पहले गोवा से रायपुर लौटा है। इससे पहले आईपीएल के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस बार क्राइम ब्रांच ने रणनीति बदली और जानबूझकर अनदेखी की, जिससे आरोपी बेफिक्र हो गया। शनिवार को टीम ने निजी गाड़ियों से उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news